November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रभारी सचिव ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक,,,योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्यात्मक प्रगति लाने के दिए निर्देश…

निर्धारित समयावधि में पारदर्शी एवं सुगमता पूर्वक धान खरीदी करें पूर्ण – प्रभारी सचिव

बलरामपुर, 08 जनवरी । जिले के प्रभारी सचिव अवनीश कुमार शरण ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर धान खरीदी एवं जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए पूरी निष्ठा से दायित्वों के निर्वहन करने की बात कही। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने प्रभारी सचिव को शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रगति की संक्षिप्त जानकारी दी।
       धान खरीदी की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव श्री शरण ने पिछले वर्ष की तुलना में अब तक हुई खरीदी, पंजीकृत रकबा तथा किसानों की संख्यात्मक जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी के लिए निर्धारित समयावधि में वास्तविक किसानों से पारदर्शी एवं सुगमता पूर्वक धान खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैठक में रकबा समर्पण की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव ने कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा की जा रही निरंतर कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव श्री शरण ने स्वीकृत आवासों के विरूद्ध पूर्ण एवं अपूर्ण आवासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी आवासों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा लखपति दीदी योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उद्यानिकी फसलों में नाशपाती की खेती को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।


      स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड निर्माण के प्रगति की जानकारी लेकर इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनीमिया नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा एनआरसी के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान बाल विवाह रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
      बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिबंधात्मक धाराओं तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने विभागीय कार्यों से अवगत कराया।
       बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता तथा सर्व जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!