अंबिकापुर-सरगुजा में राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संपन्न,अब 13 विजेता गोवा में राष्ट्रीय स्पर्धा में होंगे शामिल।

सरगुजा/अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य सरगुजा सहित प्रदेश भर के युवा अलग-अलग खेल-विधाओं में अपनी सहभागिता निभाते हुए अपना भविष्य गढ़ रहें है।
आपको बता दे कि सरगुजा के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ राज्य राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन टोप्पो और पूर्व नेशनल खिलाड़ी रहीं एलिजेबेथ एसके की अध्यक्षता में 30 से ज्यादा युवाओं ने चीफ गेस्ट छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डिप्टी कमांडेंट विजय कुजूर की उपस्थिति में इस प्रयोगिता में भाग लिया जिसमें सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ से 13 युवाओं का चयन राष्ट्र स्तरीय राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहां 13 युवा इसमें भाग लेंगे।
वहीं मीडिया से खास बातचीत में युवाओं ने बताया कि वो लगातार अलग-अलग विधाओं में भाग ले रहें है और मेडल प्राप्त कर रहें है,वहीं मीडिया से खास बातचीत में डिप्टी कमांडेंट विजय कुजूर ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ युवा खेल सहित अलग-अलग विधाओं में अपना भविष्य बना सकते है।
वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रभारी चंदन टोप्पो ने बताया कि युवाओं को उनके द्वारा राइफल और पिस्टल शूटिंग सहित अलग-अलग विधाओं की ट्रेनिंग दी जा रहीं है और युवाओं को अलग-अलग विधाओं में राज्य सहित विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल कराकर उनको आगे बढ़ाने के लिए सतत रूप से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुजूर उप पुलिस अधीक्षक सशत्र बल छत्तीसगढ़ शासन और अध्यक्षता एलिजबेथ एस.के. साथ ही विशेष अतिथि के रूप में अन्ना नायडू,मुन्ना पाण्डे,संजय सिंह,अमन सिंह,मनोज तिवारी,प्रभा टोप्पो,कोसमोस तिग्गा,ममता पैंकरा,रोजवेल एस. के. की उपस्थिति में संपन्न हुआ।







