July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मतगणना स्थल लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह पहुँचकर लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून 2024 को मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मचारियों, मतगणना अभिकर्ता एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, पेयजल, सफाई व्यवस्था, मीडिया सेन्टर, नेट कनेक्टविटी व वाहन पार्किंग व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा।
कलेक्टर श्री एक्का ने मतगणना दिवस को विद्युत की सतत् आपूर्ति और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से उपलब्ध रहें। कलेक्टर ने मतगणना हेतु की जाने वाली आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव सहित निर्वाचन संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!