September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर की सक्रियता और प्रशासन की सतत निगरानी का परिणाम,,,1 ट्रक,3 पिकअप वाहन के साथ पकड़ा गया 214 बोरी अवैध धान…

बलरामपुर। धान खरीदी के मद्देनजर अवैध धान के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में प्रशासनिक टीम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण

       कलेक्टर स्वयं अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट का लगातार निरीक्षण कर रहे है इसी कड़ी में तहसील रामचंद्रपुर के सीमा क्षेत्र मनरु घुटरा सहित कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने विभिन्न अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध धान परिवहन की निगरानी व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। कलेक्टर ने चेकपोस्टों पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, वाहनों की जांच प्रक्रिया, परिवहन दस्तावेजों की जांच तथा रजिस्टर संधारण के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

रात्रिकालीन निरीक्षण में कलेक्टर ने स्वयं पकड़ा अवैध धान

        विगत रात्रि लगभग 2 बजे कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं प्रशासनिक टीम के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रिकालीन निगरानी के दौरान अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही की गई। कलेक्टर एवं प्रशासनिक टीम द्वारा उत्तर प्रदेश की ओर से अवैध धान परिवहन करते हुए एक ट्रक को जब्त किया गया जिसमें लगभग 40 बोरी अवैध धान भरा हुआ था ट्रक को जप्त कर थाना सनावल के सुपुर्द किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, जनपद सीईओ श्री रणवीर साय मौजूद एवं टीम मौजूद रहे।

       कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि अवैध धान के आवक को रोकने के लिए जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट पर सभी कर्मचारी पूरी गंभीरता से चेक पोस्ट में निगरानी का कार्य करें। बाहर से आने वाले वाहनों की नियमित जांच करें। गाड़ियों की आवाजाही की पूरी जानकारी पंजी में संधारित करें। मुख्य मार्गो के अलावा वैकल्पिक मार्गों पर भी नजर रखें।
      कलेक्टर कटारा ने कहा है कि धान के अवैध परिवहन, भंडारण और गुप्त मार्गों पर लगातार सतर्कता और सघन मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने संबंधितों को सीमा क्षेत्रों, गांवों एवं जंगलों में नियमित गश्त बढ़ाने की बात कही साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सामरी क्षेत्र में दो पिकअप वाहन जब्त

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी श्री करुण डहरिया के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य के ओरसापाठ से तहसील सामरी अंतर्गत ग्राम अमटाही क्षेत्र में रात्रि सतत निगरानी के फलस्वरूप लगभग 3:30 बजे दो पिकअप वाहनों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिसमें लगभग 123 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था।मौके पर आवश्यक जांच उपरांत दोनों वाहनों को अवैध धान सहित जप्त कर थाना सामरी के सुपुर्द किया गया ।

रामचंद्रपुर तहसील में पकड़ा गया 51 बोरी अवैध धान

तहसील रामचंद्रपुर अंतर्गत बेलकुर्ता क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें कुल 51 बोरी अवैध धान पाया गया। उक्त वाहन एवं धान को जप्त कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!