November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

अवकाश पर प्रतिबंध-जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी कर्मचारी…

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचरण आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 (क) के अधीन निर्वाचनों के संचालन के लिए नियोजित समस्त अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर हो जायेंगे और उस समय तक निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण और अनुशासन के अधीन रहेंगे। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला प्रमुख जिनकी अवकाश स्वीकृति का अधिकार विभागाध्यक्ष अथवा प्रशासकीय विभाग को है, जो बिना कलेक्टर के अनुमति के स्वीकृत कराया जाता है जिससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हो जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का ने आदेश जारी कर जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के अवकाश स्वीकृत नहीं करायेंगे साथ ही कोई भी अधिकारी/कर्मचारी जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!