September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वास्थ्य, पोषण एवं मौलिक अधिकारों पर समूह की महिलाओं का आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बलरामपुर,7 फरवरी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजन 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक जेंडर रिसोर्स सेंटर, बलरामपुर में आयोजित किया गया।
           प्रशिक्षण में बिहान के स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जेंडर, फ़ूड हेल्थ न्यूट्रीशन वाश एवं सोशल इन्क्लूज़न विषयों पर कार्यरत मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे अपने-अपने समूहों तथा ग्रामीण समुदायों में जागरूकता ला सकें।
प्रशिक्षण में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को क्लासरूम ट्रेनिंग के साथ-साथ समूह चर्चा, अभ्यास सत्र तथा विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

       सहभागी विधियों के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषण संबंधी व्यवहार, एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के मौलिक एवं कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, संपत्ति अधिकार, बाल विवाह निषेध, लैंगिक समानता , महिलाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
       प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिले में संचालित सखी सेंटर के प्रतिनिधियों द्वारा सखी सेंटर की भूमिका, उपलब्ध सेवाओं तथा संकट की स्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में विशेष जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर, काउंसलिंग सुविधाएँ, अस्थायी आश्रय, कानूनी सहायता एवं पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया ताकि वे अपने समुदाय की जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों को समय पर उचित सहायता तक पहुँचाने में मदद कर सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!