November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बिल से राहत,,,सब्सिडी से सोलर प्लांट लगाना हुआ आसान…

सौर ऊर्जा से अनिल का घर हुआ रोशन

बलरामपुर,10 जनवरी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। राजपुर निवासी अनिल तिवारी ने इस योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुए है। अनिल तिवारी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित किया है। जिससे घर की बिजली आवश्यकता पूरी तरह सौर ऊर्जा से पूरी होने लगी है। वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से उन्हें दोहरा लाभ मिल रहा है। एक ओर बिजली बिल से राहत मिली है वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आमदनी का नया स्रोत भी बना है।
       गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने पर शासन द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस सब्सिडी के कारण आम नागरिक भी आसानी से सौर ऊर्जा को अपना पा रहे हैं।
         अनिल तिवारी ने जिले के अन्य नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की है। वे कहते है कि हर घर सौर ऊर्जा को अपनाए, तो न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि हम ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!