September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आयुष्मान कार्ड योजना से मिल रही राहत,,अर्जुन को नहीं चुकानी पड़ेगी एक भी पैसा,,,मिला निःशुल्क उपचार…

बलरामपुर। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना निम्न वर्गीय परिवारों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए असामयिक परिस्थितियों में सहारा बनी है। शासन-प्रशासन के प्रयासों से योजनाओं की पहुंच से बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्रों के लोग भी योजना का सक्रिय लाभ ले रहे हैं। जिले के लाखों परिवार जो कभी गंभीर बीमारी के नाम से ही घबराते थे, आज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार प्राप्त कर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

      विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम महावीरगंज निवासी अर्जुन सिंह एक साधारण कृषक परिवार से हैं, जो खेती-बाड़ी कर घर का खर्च चलाते है। वे लंबे समय से मधुमेह के रोगी हैं। कुछ समय पहले उनके पैर में एक गहरा घाव हो गया शरीर में सुन्नता बढ़ रही थी और दर्द असहनीय था। जांच उपरांत पता चला कि अर्जुन के पैर में घाव डायबेटिक फूट के रूप में उभरने लगा। अगर समय पर इलाज न होता तो पैर काटने की नौबत आ सकती थी। अर्जुन बताते हैं कि डॉक्टर ने बताया कि इसके लिए तत्काल इलाज आवश्यक है। लेकिन इलाज पर करीब 45,000 रुपये खर्च आने वाला था, जो मेरे जैसे किसान के लिए संभव नहीं था। तब आयुष्मान कार्ड जो पहले से बना हुआ था अर्जुन के लिए जीवन रक्षक सिद्ध हुआ। जिला चिकित्सालय बलरामपुर में उनका इलाज शुरू हुआ और पूरे इलाज का खर्च आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर आयुष्मान कार्ड योजना नहीं होती, तो शायद मैं अपना पैर खो चुका होता, आयुष्मान कार्ड ने मेरी ज़िंदगी बचाई है।

        उल्लेखनीय है कि योजना का उद्देश्य निम्न वर्गीय परिवारों को गंभीर बीमारियों के ईलाज में सहायता देना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने को कार्य निरंतर जारी है। अब तक जिले में लगभग 07 लाख 11 हजार 252 आयुष्मान कार्ड तथा 10 हजार 970 वय वंदन कार्ड बनाया जा चुका है। और इनमें से लगभग 1 लाख 8 हजार 648 लोगों का विभिन्न बीमारियों में निःशुल्क उपचार का लाभ मिला है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!