सीतापुर ब्लॉक के खड़ादोरना सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान,सरमना फीडर क्षेत्र में अक्सर आती है फॉल्ट।

नमन सोनी/सरगुजा:- सीतापुर ब्लॉक के खड़ादोरना,मुरता,भूसू,रायकेरा सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है,जहां अक्सर फॉल्ट आने और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
वहीं अघोषित बिजली कटौती होने पर विद्युत विभाग जल्द ही फॉल्ट बनाने में अपनी सक्रियता नहीं दिखाता है जिससे लोगों को इस बरसात के मौसम में घर में अंधेरे के बीच रहना मजबूरी हो जाती है।
वहीं इस संबंध में खड़ादोरना के वरिष्ठ नागरिक रामनरेश गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सरमना फीडर अंतर्गत दर्जनों से ज्यादा गांव अघोषित बिजली कटौती से जूझता है लेकिन शिकायत करने पर भी विद्युत विभाग इसे दुरुस्त करने के लिए अपनी सक्रियता जल्दी नहीं दिखाता है जिससे अघोषित बिजली की कटौती होने पर अंधेरे के बीच रहना मजबूरी बन जाता है।
वहीं इस संबंध में सीतापुर जेई नीरज कुजूर ने बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में निरंतर वर्षा होने पर यह समस्या आ रहीं है और मुख्यालय का काम दो जगहों पर होने के कारण यह स्थिति बन रहीं है और स्टाफ की कमी होने के कारण ऐसी स्थिति बन रहीं है जिसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा ताकि ऐसी स्थिति न बने।




