July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

लक्ष्य लेकर चलने से ही पुर्ण होता है,,,चार सौ पार का नारा के पीछे विपक्ष भागने लगे…राजा पांडे

राजपुर। विधानसभा सामरी में लोकसभा चुनाव एवं आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर राजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय भाजपा पदाधिकारीयो की बैठक में सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा की उपस्थिति में संपन्न की गई।


      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा पांडे ने कहा कि जब तक लक्ष्य लेकर के नहीं चलेंगे तब तक लक्ष्य पूर्ण नहीं होगा।हमने 400 पार का नारा दिया और विपक्षी दल 400 के पीछे भागने लगे। हमारा गठबंधन चुनाव से पूर्व था पूर्व की कांग्रेस सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ उसके बाद हमारी सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बनी जो तीसरी बार विजई हुई है। आज 25 जून हम सभी काला दिवस के रूप में मनाते हैं।आपातकाल के 50 वर्ष आज पूर्ण हो रहे हैं कांग्रेस की सरकार ने 25 जून 1975 को तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिफारिश पर आपातकाल लागू किया गया था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादपरस्त और अलोकतांत्रिक काल था जिसमें राजनीतिक से जुड़े लोग व प्रेस सभी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था। इमरजेंसी के 50 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और आज कांग्रेस संविधान बदलने के नाम पर झूठा आरोप लगाकर सत्ता में आना चाह रही है। कांग्रेस की नीति रहा है कि अनुचित साधनों का प्रयोग करना। पहले लोगों को कुछ कहते हैं और बाद में उसे दबाते हैं। आपातकाल में जो लोग विरोध किए वे जेल चले गए और जेल में ही मृत्यु हो गया। कांग्रेस जातिगत तुष्टिकरण की राजनीति करती है।श्री पांडे ने कहा कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पर्यावरण दिवस से शुरू किया गया एक पेड़ अपने परिवार के दिवंगत के नाम पर लगाने का आह्वान किया गया है जिससे आप सभी अपने घरों में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।आने वाला समय संगठन एवं नगर निगम का चुनाव होना है जिसमें आप सभी संगठित होकर के कार्य करें।इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अच्छे परिणाम प्राप्त हुए थे किंतु लोकसभा चुनाव में हमें कुछ कम मत पड़े इसकी समीक्षा करने की आवश्यकता है।
        बैठक में गौरी शंकर अग्रवाल,संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल,अनिल तिवारी,मनोज बंसल, उदय यादव,अनिल दुबे,संजय जायसवाल,भरत सेन,आशीष केशरी,प्यारेलाल जायसवाल, सतीश सिंह संतोष पाण्डेय,जगावंशी यादव सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!