September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अर्न्तराज्यीय चोर गिरोह का शातिर चोर चढ़ा पुलिस हत्थे,,, कई जिलों व राज्यों में दे चुका है चोरी की घटना को अंजाम…

राजपुर। महूआपारा निवासी अमित सिन्हा के घर में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से डेढ़ लाख का सोना जप्त किया है।इस मामले में पुलिस ने पुर्व में ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी।


     मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अमित कुमार सिन्हा आ० त्रिभुवन सिन्हा निवासी महुआपारा राजपुर के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। थाना राजपुर से टीम गठित कर चोरी के आरोपियों की धर पकड हेतु टीम लगायी गई। प्रकरण में टेक्निकल इनपुटो इकत्रीत करते हुये प्रकरण के सभी पहलुओ पर सुक्ष्मता से निगाह रखकर सैकडो सीसी टीव्ही फुटेजो का अवलोकन कर पूर्व में एक आरोपी मो० साकिर को गिरफ्तार किया गया था। पुछताछ करने पर उसने अपने साथी सैफ अली के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना बताया था। जिसके बाद से आरोपी सैफ अली लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा सभी संभावित स्थानो पर निगरानी किया जा रहा था। आरोपी सैफ अली को हिरासत में लेकर चोरी की घटना के बारे में पुछताछ किया गया तो उसने अपने साथी मो० साकिर के साथ मिलकर मारूती जेन कार से राजपुर आकर ताला बंद घर का तलाश कर ताला बंद घर का दोनो के द्वारा रैकी किया गया तथा देर रात 12-01 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम देना बताया।आरोपी सैफ अली पुछताछ के दौरान बताया कि चोरी किये गये सोने को गला कर लगभग 22.600 ग्राम का गला हुआ सोना किमती डेढ लाख अपने घर कोतमा अनुपपुर (म०प्र०) में रखा है जिसे पुलिस ने बरामद कर जप्त कर लिया है। आरोपी मो० साकिर तथा सैफ अली दोनो दिगर प्रांत कोतमा जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश के निवासी हैं जो बहुत शातिर है। इनके द्वारा अन्य राज्यो व जिलो में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। आरोपी सैफ अली आ० स्व० मो० हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी फिल्टर टोला कोतमा जिला अनुपपुर (म०प्र०) के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


   इस मामले में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी ईमानुएल लकडा के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी भारद्धाज सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, प्र० आर० प्रदीप यादव आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, नन्हेश्वर, नरेन्द्र कश्यप, तथा सायबर सेल बलरामपुर मंगल सिंह सुखलाल सिंह, राजकमल सैनी, राजकिशोर, हरी डनसेना पैकरा सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!