July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीपाडीह में आम पेड़ के नीचे लगाई गई जनसमस्या निवारण शिविर,स्थानीय बोली में योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को करें लाभान्वित -सांसद

बलरामपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्पों के अनुरूप जिले में निरंतर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत पुरातत्विक स्थल डीपाडीह में आम के पेड़ों के नीचे शिविर लगाई गई। ग्राम पंचायत डीपाडीह में आम के पेड़ की ठंडी छांव के नीचे आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बैठे ग्रामीणों ने बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कीं। जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। शिविर में कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, साथ ही शेष समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा भी दिलाया।


शिविर को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सुशासन तिहार का आयोजन कर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या है, वे आवेदन प्रस्तुत करें, उनकी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सांसद श्री महाराज ने कहा कि श्रम विभाग अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी श्रमिकों का पंजीयन कर योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। यदि योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा तो क्षेत्रवासी अधिक से अधिक लाभान्वित होंगे। सांसद श्री महाराज ने निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी स्थानीय बोली में भी जन-जन तक पहुंचाए, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी योजनाओं से सीधे जुड़ सकें। सांसद श्री महाराज ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण की जानकारी ली।


शिविर में शासन के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही लोगों से इसका लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने की समझाईश दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में हरी सब्जियों का प्रदर्शन करते हुए पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित भोजन, पोषणयुक्त आहार एवं स्वास्थ्यवर्धक खानपान के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से तैयार पारंपरिक व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया। महिलाओं को बताया गया कि पारंपरिक एवं पौष्टिक भोजन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है तथा कुपोषण दूर करने में सहायक है। ग्रामीणों ने स्टॉल में प्रदर्शित व्यंजनों एवं पोषण संबंधी जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। शिविर में वन विभाग द्वारा वन औषधियों का प्रदर्शित किया गया। विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल भुगतान सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!