July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurEducationjashpurJoblifestyle

रघुनाथनगर में स्वीकृत महाविद्यालय को अन्यत्र ले जाने की चर्चाओं पर जन आक्रोश,निर्धारित स्थान पर स्थापित किये जाने की माँग

बलरामपुर/रघुनाथनगर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर के लिए स्वीकृत नवीन शासकीय महाविद्यालय को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की संभावित चर्चाओं को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। इस संबंध में प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कॉलेज रघुनाथनगर में ही बनेगा और स्थानांतरण का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

             रघुनाथनगर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रघुनाथनगर के लिए स्वीकृत नवीन शासकीय महाविद्यालय को अन्य स्थान पर स्थापित किए जाने की संभावित चर्चाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा इसे क्षेत्र के हितों के विरुद्ध बताया गया।

        बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रघुनाथनगर क्षेत्र लंबे समय से उच्च शिक्षा संस्थान की मांग करता रहा है। शासन द्वारा महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है। यदि किसी राजनीतिक दबाव, व्यक्तिगत स्वार्थ अथवा अन्य कारणों से महाविद्यालय को रघुनाथनगर से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने का प्रयास किया जाता है, तो यह क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय होगा।

        बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रघुनाथनगर के अधिकारों एवं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि शासन-प्रशासन द्वारा महाविद्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय लिया जाता है, तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेंगे। आंदोलन के तहत सर्वप्रथम ज्ञापन एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके पश्चात धरना-प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल, विशाल जनसभा, चक्का जाम तथा आवश्यक होने पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर न्यायिक लड़ाई भी लड़ी जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने स्पष्ट कहा कि रघुनाथनगर के नाम पर स्वीकृत महाविद्यालय किसी भी स्थिति में दूसरे स्थान पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

         क्षेत्रवासियों का कहना है कि रघुनाथनगर शिक्षा, व्यापार एवं सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं।महाविद्यालय की स्थापना से हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र का शैक्षणिक विकास होगा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि महाविद्यालय के लिए खसरा नंबर 900 और 893 की जमीन पहले ही अलॉट हो चुकी है।जमीन के सारे दस्तावेज ऑनलाइन महाविद्यालय के नाम पर दर्ज हैं। फिर भी इसे अन्यत्र ले जाने की बात करना सरासर अन्याय है।

       बैठक में मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, सांसद, कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर रघुनाथनगर में ही महाविद्यालय निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग करने का निर्णय लिया गया। जनता ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि रघुनाथनगर की भावनाओं का सम्मान करते हुए महाविद्यालय को स्वीकृत स्थान पर ही स्थापित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की भ्रमपूर्ण या भ्रामक चर्चाओं पर तत्काल स्पष्ट स्थिति सार्वजनिक की जाए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!