September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े प्रधानमंत्री,,,जिले में 14 करोड़ 99 लाख 92 हजार रूपये के कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

बलरामपुर

    विकसित भारत कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मादी के वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन जिला के दोनो विधानसभा रामानुजगंज के ग्राम पंचायत ताम्बेश्वरनगर व विधानसभा सामरी के शंकरगढ़ में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को 34 हजार 400 करोड़ रूपये से अधिक की राशि के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसमे सड़क, भवन, पुलिया, स्कूल निर्माण कार्य इत्यादि के कुल 23 कार्यों के लिए 14 करोड़ 99 लाख 92 हजार की राशि का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।


     प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों के लाखों परिवारों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी ने बहुत आशीर्वाद दिया है, इसी का परिणाम है विकसित भारत आपके सामने है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमारी सरकार ने बनाया है और इसे हम ही संवारेंगे। विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ की नींव आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से मजबूत होगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाना चाहते है। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से बिजली देने के साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का है। हम पीएम सौर बिजली योजना शुरू की है, इसके तहत छत पर सौर पैनल लगाने सरकार सहायता राशि मदद देगी। हमारी सरकार गरीबों को घर बनाने तेजी से कार्य कर रही है, हर घर जल इस योजना में तेजी लाया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, कर के दिखाती है। उन्होंने कहा कि आप सब मोदी के परिवार हैं,आपके सपने मोदी का संकल्प है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के सभी नागरिकों की ओर से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर है। साथ ही मोदी की गारंटी को हम पूरा करने में हम आगे बढ़ रहे हैं। मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख लोगों को आवास स्वीकृत करने के साथ ही किसानों से 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है तथा किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपये दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपये दिया जाएगा। श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है तो हमने भी विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है।
     शंकरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जिले के हर एक क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉलों को अवलोकन किया तथा बच्चों का अन्नप्रशन कराया।इस दौरान राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी के जनप्रतिनिधिगण अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित


दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत 811 हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 104 हितग्राहियों को स्टीक, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर व परिवार सहायता चेक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग द्वारा 141 हितग्राहियों को प्रसूती सहायता राशि, पशुधन विकास विभाग द्वरा 13 हितग्राहियों को नर बकरा व डेयरी उद्यमिता विकास के तहत राशि, कृषि विभाग द्वारा 30 हितग्राहियों को उड़द मिनी किट, लाइटट्रेप एवं मत्स्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को जाल, आईस बॉक्स, उद्यान विभाग द्वारा 24 हितग्राहियों को अनुदान प्रमाण पत्र, प्लास्टिक मल्चिंग, एनआरएलएम द्वारा 410 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति तथा शिक्षा विभाग द्वारा 70 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।


विभिन्न विभागों द्वारा लगाया गया स्टॉल


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, वन, एनआरएलएम, उद्यान, पशुपालन, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उद्योग, खाद्य, लोक सेवा केन्द्र, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जिला अग्रणी बैंक, स्कूल शिक्षा, श्रम तथा परिवहन विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया था। जिसके द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!