July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

महतारी वंदन योजना अंतर्गत 25 फरवरी तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति…

बलरामपुर

महतारी वंदन योजना राज्य शासन द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना  प्रारंभ की गई है। जिसके प्रथम चरण में जिले से 215359 आवेदन प्राप्त हुआ तथा सभी 215359 आवेदन महतारी वंदन योजना के पोर्टल पर अपलोड करते हुए सत्यापित किया जा चुका है। सत्यापित सूची दावा-आपत्ति करने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में चस्पा किया गया है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु 23 फरवरी से 25 फरवरी तक तथा आवेदन में त्रुटि हो तो हितग्राही परियोजना कार्यालय, संबंधित ग्राम पंचायत व वार्ड कार्यालय, तथा पोर्टल के माध्यम से दावा/आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

29 फरवरी तक होगा निराकरण

    दावा-आपत्तिकर्ता को जिस महिला के संबंध में दावा आपत्ति करनी है, उनका पंजीयन क्रमॉक देना अनिवार्य होगा। यह पंजीयन क्रमांक अंतिम सूची में प्रत्येक महिला के युनिक नंबर के रूप में अंकित किया गया है। इन दावा आपत्तियों निराकरण ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में पृथक-पृथक गठित आपत्ति निराकरण समिति द्वारा किया जायगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, परियोजना अधिकारी, एवं नगरीय निकाय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पंचायत अधिकारी, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल है। यह समिति के द्वारा योजना के प्रावधानों के अनुरूप प्राप्त दावा-आपत्ति का विधिवत परीक्षण करते हुए 29 फरवरी 2024 तक उनका निराकरण किया जायेगा। दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात 01 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!