September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

सेवारी में हुए कोरवा के अंधे कत्ल के गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया,दो आरोपी हिरासत में

राजपुर। विगत दिनों ग्राम सेवारी खटंगपारा में एक पहाड़ी कोरवा की खेत मे मिली लाश के अंधे गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक का आरोपी से जमीन का विवाद चल रहा था। घटना दिवस के दिन सभी ने जमकर शराब का सेवन किया जिसके पश्चात घर जाने के दौरान जमीन को लेकर विवाद हो गया।जिसमें बाद तीनों आरोपियों ने रेगवा की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
    जानकारी कर अनुसार रेगवा कोरवा से रिश्ते में मामा लगने वाले कारमनाथ ने करीब 15 वर्ष पूर्व जमीन को रेगवा से गिरवी में लिया था। उस जमीन पर आरोपी के बड़े पिताजी बितुल कोरवा घर व बाड़ी बना कर रहते हैं। करीब 02 महीने पहले उक्त जमीन को रेगवा कोरवा को वापस करने के संबंध में गांव के सरपंच व पंच और अन्य लोग पंचायत में फैसला किये कि रेगवा को उक्त जमीन वापस पाने के लिये 21,000 रूप्ये देना होगा। तब रेगवा ने आरोपी के बड़ी भाभी शामपति पति स्व० मुनवा कोरवा को 15,000 रूप्ये व मेरे बड़े भाई राजकुमार को 6,000 पंचायत के सामने दिया था। तब पंचायत द्वारा फैसला किया गया कि रेगवा कि गिरवी भूमि को 01 साल में खाली करना होगा। इसी बात पर आरोपी के परिवार व रेगवा के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। दिनांक 12.02.24 को आरोपी की पत्नि बसंती और गांव के एक व्यक्ति के साथ में भगतपारा गणेश के घर दारू पिये। दारू पी रहे थे उसी समय रेगवा कोरवा भी वहां दारू पीने आया और साथ में दारू पीने लगा इसके बाद करीब 5.00 बजे चारो घर की ओर जाने लगे तभी रेगवा नावासाय के घर के पास से नीचे के पंगडंडी के रास्ते से जाने लगा था जिसे पकड़कर आरोपी ने अपने साथ उपर के रास्ते से लेकर जाने लगा। जैसे ही सरपंच के भट्ठा के पास पहुँचे तो रेगवा बोला कि तुमको पैसा वापस कर दिया हूँ, तुम मेरी जमीन को खाली क्यों नही कर रहे हो इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा।इसके बाद जब सभी रेने के सरसों खेत के पास पहुंचे थे तब सोमा कोरवा व एक नाबालिग भी वहां पहुंच गये और तीनों ने मिलकर हांथ मुक्का व लात से मारपीट करने लगे जब रेगवा बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने लगा तब आरोपियों ने वहीं पास में पड़े पत्थर को उठाकर रेगवा के सिर, छाती व अन्य जगहों के पास मारा।जब रेगवा वहीं गिरकर बेहोश होकर मर गया तब वे तीनों वहां से अपने अपने घर चले गए और पत्थर को वहीं पास में झाड़ी में फेंक दिए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर करमनाथ पिता स्व. महेश्वर कोरवा उम्र 22 वर्ष  सेवारी खटंगपारा,सोमा राम पिता बिरझु राम 50 वर्ष सेवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है वही इस मामले में एक नाबालिग का नाम भी सामने आ रहा है जिसे पुलिस तस्दीक कर रही है।
   इस कार्यवाही में राजपुर थाना प्रभारी राजेश खलखो उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े उप निरीक्षक विजय दुबे सहायक उपनिरीक्षक उमेश प्रभाकर राकेश सिंह पैकरा कृष्णानंद सिंह विजय कुमार सिंह प्रकाश तिर्की प्रधान आरक्षक अभिषेक बघेल विष्णु कांत मिश्रा अनिल पैकरा आरक्षक रूपेश कुमार गुप्ता विजेंद्र भगत विजय कुमार पैकरा शैलेंद्र तिवारी सुनील एक्वा लखेश्वर पैकरा भीख राम नरेंद्र कश्यप एवं महिला आरक्षक प्रफुल्ला टोप्पो का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!