September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

राहुल गाँधी के बलारपुर यात्रा स्थगित की जानकारी के बाद युवा कांग्रेस ने किया कार्यक्रम को संबोधित,केंद्र सरकार के खिलाफ रोजगार दो न्याय दो के लगाए नारे

राजपुर। 13 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बलरामपुर जिला में पहुँचने वाली थी अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में गर्मजोसी के साथ हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता बलरामपुर जिला के राजपुर में स्वागत करने की तैयारी चल रही थी।परन्तु  दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में राहुल गांधी को जाना पड़ा जिस वजह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक स्थगित कर दी गईं।सके पश्चात युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने राजपुर अग्रसेन धर्मशाला से बस स्टैंड तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत रैली निकाला औऱ केंद्र सरकार के खिलाफ रोजगार दो न्याय दो के नारे कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाया गया।


     राजपुर के गांधी चौक में युवा कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने उपस्थित युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी को अचानक दिल्ली जाना पड़ा इसलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई। यात्रा कब शुरू होगी इसकी जानकारी हम सब को जैसी मिलेगी हम सब और दुगुनी ताकत के साथ हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में चढ़ बढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने उपस्थित युवा कांग्रेस एनएसयूआई एवं कार्यकर्ताओं को  कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।
रैली में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर,महासचिव पूर्णिमा सेमरिया,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी,युवा कांग्रेस बलरामपुर महासचिव अभिषेक सिंह, NSUI बलरामपुर जिलाध्यक्ष रूपेश यादव,युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवधन भगत, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर प्रयाग यादव, नगर अध्यक्ष अभय सोनी, अमीन साय, राहुल गुप्ता, राजा अंसारी, पंकज ठाकुर, रामजीत रवि, पंकज जायसवाल, पंकज यादव, पार्षद राहुल भारती,रवि सोनी, मंगेश पैकरा, पतरु पैकरा सहित बड़ी संख्या युवा कांग्रेस एवं NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!