September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

दो वर्षों से अपहृत बालिका को पुलिस ने किया सकुशल वरामद,,,पुलिस अधीक्षक ने टीम को दी बधाई…

राजपुर। अपहृत बालिका को बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना राजपुर पुलिस टीम को दी गई बधाई।ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत वर्ष 2022 से लापता अपहृत बालिका को दिगर प्रांत बिहार से किया गया था बरामद।
मामला दो वर्ष पुर्व की है दिनांक 15.11.2022 को राजपुर निवासी मदन तिवारी आ० स्व० विश्वनाथ तिवारी उम्र 62 वर्ष राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपहृत बालिका मैनपाट जिला सरगुजा से रहने आयी थी और कुछ दिन रहने के बाद दिनांक 13.11.2022 को किसी को बिना बताये घर से कही चली गई थी।पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में अपहृत बालिका वर्ष 2022 से लापता थी जिसके पत्ता तलाश हेतु पुलिस टीम दिगर प्रांत बंगाल कल्कत्ता, पंजाब, चंण्डीगढ एवं अन्य राज्यो में लगातार खंगाल रही थी। चुकि अपहृत बालिका को अंतिम बार बंगाल के कलकत्ता के सीयालदाह रेल्वे स्टेशन में देखा गया था जिससे सियालदाह रेल्वे स्टेशन एवं आस पास के क्षेत्रो में सीसी टीव्ही फुटेज एवं स्थानीय रेल्वे अधिकारीयो व कलकत्ता पुलिस कि मदद से अपहृता का पता किया जा रहा था। मामला लम्बित रहने एव महिलाओं एवं बच्चो से सबंधित अपराधों के संवेदनशील होने के कारण पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग के द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए अपहृता के त्वरित खोज करने हेतु निर्देशित किये जाने के बाद नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की गंभिरता को देखते हुये अपहृत बालिका के बरामदगी हेतु निर्देशित किया। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व प्रकरण की अपहृत बालिका कि बरामदगी एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश हेतु टीम गठित कि गई। गठित टीम द्वारा प्रकरण के सभी पहलुओ का पुनः बारिकी से अवलोकन करने एवं टेक्निकल इनपुटो का सहारा लेते हुये पूर्व में तैनात मुखबीरो से पुनः अपहृत बालिका के सबंध में जानकारी लिया गया।जहाँ जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृत बालिका को कुछ समय पूर्व सुरज यादव निवासी ग्राम मधुवनी जिला सुपौल विहार के साथ देखा गया है। सुचना पर गठित टीम तत्काल दिल्ली, विहार बंगाल, उत्तर प्रदेश के लिये रवाना हुई जो टीम द्वारा प्रकरण के संदेही सुरज यादव को दिल्ली पुलिस की सहायता से पुछताछ करने हेतु स्थानीय थाना में बुलाया गया। पुछताछ करने पर पाया चला कि वह अपहृत बालिका को अपने गृह ग्राम मधुबनी थाना ललितग्राम जिला सुपौल विहार में रखा है। टीम जब सुरज यादव को साथ लेकर उसके गृह ग्राम जाकर थाना ललितग्राम जिला सुपौल बिहार कि सहायता से अपहृत बालिका को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी सुरज यादव आ० चेन्देश्वरी यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मधुवनी थाना ललित ग्राम जिला सुपौल बिहार को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर धारा-363, 366, 376(2) (ढ) भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर 26 अगस्त को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, सउनि कल्पना, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, श्याम लाल भगत, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, बालेस एक्का, जनक सेन, नरेन्द्र कश्यप, लखेश्वर पैकरा, महिला आरक्षक सालो लकडा एवं सायबर सेल बलरामपुर मंगल सिंह सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!