September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मारपीट के मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

बलरामपुर/सनावल। पीड़िता के द्वारा थाना सनावल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.12.2025 के करीब 6 से 7 बजे के बीच पीड़िता के साथ रंजू सिंह, सुभम सिंह, सुरज सिंह, रोशनी सिंह, श्यामदेव सिंह, गौरीशंकर सिंह व ड्राईवर के साथ ये सभी लोग ग्राम त्रिशुली में सत्यनारायण सिंह के यहा छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान ग्राम मदरू टोला के पास कृष्णा यादव, रवि यादव, पवन यादव, दिनेश यादव, एक ही मोटर सायकल में आकर रास्ता रोकने का प्रयास किये, जब ड्राइवर ने गाड़ी नही रोका तब आरोपीगण पिछा करते हुए कुछ दूर आने के बाद गाड़ी रोकवाकर ड्राईवर के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे,मना करने पर यह लोग को जान से मारने की धमकी देकर पास में आकर रंजू सिंह के गले में पहने सोने के चैन को खिच लिये एवं लड़की पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगे तब प्रार्थी गौरीशंकर ने नीरज सिंह को फोन लगाकर उक्त घटना के बारे में बताया फिर गाड़ी क्रमांक JH01EJ 8492 लेकर नीरज व उज्जवल घटना स्थल जा रहे थे जिन्हें रास्ते में रोकर इनके साथ भी मारपीट गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कार में तोड़ फोड़ किये तथा कार के चाबी निकाल लिये। इस घटना के बारे में मोबाईल फोन से पंकज को सूचना मिलने के बाद अशोक सिंह, सूर्यप्रताप सिंह घटना स्थल पर गये आरोपियों द्वारा उन लोग के साथ भी गाली गलौज एवं लाठी डंडा एवं पंच से मारपीट किया गया है।

      प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध धारा 256,351(2),115(2), 324(5) 126(2), 75, 304(2), 3,5 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गवाह के आधार पर आरोपीगण कृष्णा यादव पिता दयाशंकर यादव, निवाशी त्रिशूली, रवि यादव पिता जयलाल यादव निवासी ग्राम त्रिशूली, दिनेश यादव पिता अशर्फी यादव, निवासी डूमरपान, सभी थाना सनावल, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा पेश किया गया है चैन के संबंध में बताया कि झुमा झपटी के दौरान कई गिर गया है रात में अधेरा होने के कारण पता नही चला कहाँ गिरा है। आरोपियो के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

       सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज, सउनि कपिल साय, प्र0आर0 राजेश तिकी, आरक्षक अमरित सोनवानी, आर0 प्रमेलाल कुजूर के सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!