September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

घर के सामने खड़ी इको वैन चोरी के मामले पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर/राजपुर। बुढाबग़ीचा में घर के सामने खड़ी इको वैन एवँ बर्तन चोरी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

         पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है।

         सूचना पर थाना राजपुर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया।

         प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

      उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!