September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinesscrimejashpurlifestylepatthalganv

पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजपुर। बलरामपुर जिले के थाना राजपुर पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

         जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जून की रात्रि में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुर क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में पशुओं को अवैध रूप से भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

    जांच के दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक UP-65 QT-1375 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में पशुओं को अत्यंत क्रूर एवं अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अशोक गिरी पिता सुरेश गिरी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम डवरी कला, थाना बबुरी जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) बताया।

            आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त पशुओं को उत्तर प्रदेश मिर्जापुर परिवहन कर ले जा जाना बताया। मौके पर निरीक्षण के दौरान वाहन में कुल 06 नग मवेशी क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। घटना स्थल के आसपास तलाशी के दौरान अन्य 06 नग मवेशी भी बरामद किए गए, जिन्हें वाहन से उतारकर बांध दिया गया था। इस प्रकार कुल 12 नग मवेशी पुलिस द्वारा बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम, 2024 की धारा 4, 6, 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(D) तथा धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश एवं घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

        जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पशुओं के अवैध परिवहन, पशु तस्करी अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि ऐसे अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा सके।

     इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर के निर्देशन में स उ नि राजेश पांडे, अशोक तिर्की आरक्षक रूपेश गुप्ता ललन यादव ,राजेश कुमार, सैनिक धर्मेंद्र यादव सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!