September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांव

चंदागढ़ में गौवंश से भरी पिकअप पकड़ाया,,,कार्यवाही में जुटी पुलिस…

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चंदागढ़ के तिहारा के समीप गौवंश से लदी पिकअप को पत्थलगांव पुलिस ने पीछा कर पकड़ा है। दरअसल चरखापारा बाजार से अवैध रूप से मवेशियों को झारखंड के कत्लखानों ले जाया जा रहा पिकअप वाहन क्रमांक संख्या JH 01FB 8684  में गौवंश को ठूस ठूस कर करीब 15 नग मवेशी भरा था, जिसमें 2 नग मवेशी की मौत हो चुकी थी। देर रात पुलिस ने उसे पत्थलगांव शहर से पीछा किया जहां पिकअप चालक ने तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हुए चँदागढ़ तिहारा के पास गाड़ी को सड़क से उतार कर भाग निकला।पुलिस ने पीछा कर वाहन को तो पकड़ लिया लेकिन चालक समेत अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने वाहन पर लगी तिरपाल हटाई तो उसमें गौवंश को निर्ममतापूर्वक बांधकर भरा हुआ था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर 15 गोवंश को जब्त किया हैं। फिलहाल पुलिस वाहन को जेसीबी से निकालकर थाने लाने की व्यवस्था कर रही है।पत्थलगांव एएसआई संतोष तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!