पेमला व रेडे में हाथी का डेरा,दहशत में किसान,,,पेमला सराइटोला में 4 घरों को तोड़ा, खेती करने नही जा पा रहे किसान…

जशपुर। जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में दो हाथी अलग अलग जंगलों में विचरण कर रहा है । एक हाथी पेमला में विचरण कर रहा है तो वहीँ दूसरा सराइटोला में विचरण कर रहा है। हाथी ने पेमला में तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है व घर मे रखें अनाज को भी चट कर दिया है। बीती रात सराइटोला के दिनेश भगत पिठा सहदुल भगत के घर को तोड़ दिया है।दोनों हाथी अलग अलग क्षेत्र में विचरण करने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

किसान खेतों में काम करने जाने में डर रहे है। लोगों का कहना है कि हाथी भोजन की तलाश में लगातार विचरण कर रहा है। एक स्थायी जगह पर नही रुक रहा है जिससे किसानों को खेती बाड़ी के लिए निकलने में डर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रातों में हाथी की चिंघाड़ने से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है। फिलहाल वन अमला दोनों हाथीयो पर नजर बनाए हुए है।एक हाथी पेमला व दूसरा सराइटोला के जगंल में रुके होने की जानकारी है। वन अमला लगातार लोगों को हाथी के दुर रहने की अपील कर रहा है।




