हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत,,,स्कूलों में भी छुट्टी घोषित…

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर रेंज में बीते कुछ दिनों से हाथियों ने अपना डेरा जमाया हुआ है और जमकर उत्पात मचा रहे हैं। तीन हाथियों के दल बीते दस दिनों से क्षेत्र में जमे हुए हैं और ग्रामीणों के घरों सहित फसलों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।गुरुवार की देर रात हाथियों ने ककनेसा गांव में दो मकानों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के डर से अब शिक्षा विभाग के द्वारा आसपास पांच स्कूलों को भी बंद कर छुट्टियां घोषित कर दिया है।

विगत दस दिनों से तीन हाथियों का दल वाड्रफनगर रेंज ले ग्राम ककनेशा में अपना डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों का दल लगातार ग्रामीणों में घर को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।हाथियों के आतंक से ग्राम ककनेशा में एहितयात तौर पर आसपास के स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।वहीँ रिहायशी इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल की तरफ नहीं जाने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए अलर्ट किया जा रहा है.
गौरतलब है कि वाड्रफनगर फोरेस्ट रेंज में तीन हाथियों के दल ने बीते दस दिनों से डेरा डाला हुआ है दिन के समय वे जंगलों में रहते हैं जबकि रात होते ही गांव में अचानक पहुंच जा रहे हैं और ग्रामीणों के घरों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।


