November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

कला जत्था व एलईडी वाहन के माध्यम से शासकीय योजनाओं का किया जा रहा प्रचार- प्रसार

बलरामपुर

 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक हितैषी कल्याणकारी योजनाओं को कला जत्था एवं एलईडी वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कला जत्था व प्रचार वाहन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी विकासखण्डों के दूरस्थ  ग्राम पंचायतों, पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों और हाट-बाजारों में पहुंचकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कराकर उन्हें शासकीय योजनाओं से जुड़ने एवं अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कला जत्था की टीम में लोक कलाकारों द्वारा स्थानीय बोली में आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, इसी प्रकार एलईडी प्रचार रथ में लघु चलचित्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।


    लोक कलाकारों एवं एलईडी वाहन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से विकासखण्ड बलरामपुर के अंतर्गत ग्राम सोनहरा एवं सरनाडीह में कार्यक्रम कर ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने एवं लाभ उठाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। जिसमें किसानों से किए वादा अनुरूप विपणन वर्ष 2023-24 में 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है। 13 लाख किसानों को मिला 2 वर्ष का बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रुपये का भुगतान,  महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए सहायता राशि वितरण, प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख जरूरतमंद परिवारों के आवास निर्माण की स्वीकृति,  तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे श्रमिकों की पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए, रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन जैसे अन्य योजनाओं की जानकारी शामिल है। प्रचार टीम द्वारा आगामी दिवसों में अन्य ग्रामों में घूमकर लोगों को जागरूक करते हुए योजनाओं का लाभ लेने प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!