September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बुथ स्तर पर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान,,,मिशन गांव चलो अभियान हुआ प्रारंभ…

राजपुर। मिशन गाँव चलो अभियान के तहत किये जा रहे बूथ एवं पंचायत कमेटी गठन का शुभारंभ राजपुर जनपद क्षेत्र के सभी 103 बूथ पर किया जाना है जिसकी शुरुआत बलरामपुर जिला के प्रभारी शफी अहमद जिला अध्यक्ष हरिहर यादव पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम की गरिमामयी उपस्थिति में राजपुर ब्लॉक के गोपालपुर मंडल के ग्राम पंचायत मुरका में बैठक का आयोजन कर ग्राम पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी गठन प्रक्रिया संपन्न की गई।

       बैठक में जिला प्रभारी ने केंद्र सरकार की विफलताओं तथा नीतियों को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से हर एक पंचायत में बुथों पर हमें मजबूती से संगठन को खड़ा करना है बुथ कमेटियों के गठन के दौरान सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो इस बात का ध्यान रखना है अनुसूचित जाति जनजाति महिलाओं पिछड़े वर्ग के अलावा समाज के सभी लोगों को स्थान देते हुए मजबूत टीम तैयार करना है ताकि भाजपा द्वारा फैलाई जा रहे झूठ का भी हर स्तर पर मुकाबला किया जा सके।

      जिला अध्यक्ष हरिहर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व देने की उद्देश्य संगठन सृजन के माध्यम से पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर रही है, पार्टी में निचले स्तर से कार्यकर्ताओं को मजबूत और संगठित करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का महत्व बढ़े इस बात पर पार्टी का पूरा फोकस है हर बूथ पर बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी बनाया जाना है और यह काम ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी के नेतृत्व में अति शीघ्र पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है सभी ब्लॉकों में तेजी से ब्लॉक अध्यक्ष इस काम को कर रहे हैं।

     बैठक को पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, राजपुर ब्लॉक प्रभारी जयप्रकाश जायसवाल एवं राजेन्द्र भगत के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में डॉ बी एन द्विवेदी,लालसाय मिंज, देवनारायण मरावी,बृजेश मिश्रा,पी एन विश्वास, सुनील भगत, दीपक यादव, अभिषेक सिंह, संतोष सोनी, दयासागर सिंह,पीटर लकड़ा, कौशल चौबे, पंकज यादव, नूतन खलखो, मुस्तफा अंसारी, आलोक सिंह, देवबली टेकाम,मुमताज अंसारी, सुदामा राजवाड़े, गोवर्धन राम सहित ग्राम पंचायत के महिला पुरुष युवा साथी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!