May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
क्राइमछत्तीसगढ़पत्थलगांव

पाकरगांव में तालाब से मछली चोरी के शक में हुई चाकूबाजी में एक घायल,,,एक आरोपी गिरफ्तार…

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकरगांव में तालाब के पास खड़े दो व्यक्तियों से पूछताछ करना तालाब मालिक को महंगा पड़ गया।युवकों ने तालाब मालिक से मारपीट करते हुए चाकू घोंपकर घायल कर दिया।
घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।दरअसल पकरगांव निवासी मधु बेहरा पिता प्रभा बेहरा उम्र 40 वर्ष पकरगांव स्थित तालाब में मछली पालन किए हुए है। उनके तालाब से लगातार मछली चोरी हो रही थी।बीती देर रात तालाब के पास गमछा लपेटे दो युवक को देखें जाने पर मछली चोरी के शक में युवक से पूछताछ कर वहां खड़े होने पर आपत्ति जताया एवं तालाब मालिक उक्त युवक पर आरोप लगाया तो दोनों भिड़ गए। उनके बीच में मारपीट के बाद आरोपी ने चाकू मार दिया। चाकू की वार से मधु बेहरा घायल हो गए। शोर मचाने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचने पर आरोपी भागने लगा,जहां ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसके पास से चाकू, तलवार व एक बाइक को जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
पत्थलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को थाने ले आई, इधर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पत्थलगांव टीआई डी.एन. दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी से पूछताछ कर कार्यवाही करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!