July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

इसे आस्था कहें या चमत्कार जब सावन मास में नंदी पानी पीने लगे,,,पढ़िए पूरी खबर…

बलरामपुर। इस वक्त सावन का महीना चल रहा है और लोग बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं साथ ही श्रद्धालुगण मंदिरों एवं देवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ की जलाभिषेक भी कर रहे हैं।अब ऐसे समय में जब भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी दूध पीने लगे तो उसे आस्था कहें चमत्कार कहें या अंधविश्वास।खैर जो भी हो जब कोई नई चीज सामने आती है तो लोगों का उस पर विश्वास बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला देखने को मिल रहा है जिसमें भगवान शिव के वाहन नंदी के दूध पीने की वीडियो वायरल हो रहा है।


       ये मामला बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चाकी की है जहाँ शिव मंदिर में भगवान शिव के वाहक नंदी को दूध पिलाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।नंदी के पानी पीने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी वैसे ही बड़ी संख्या में स्थानीय मंदिर में पहुंच गए और नंदी को पानी पिलाने लगे।गांव के लोग अपने तरीके से चम्मच से नंदी को दूध व पानी पीला रहे हैं। 
   बलरामपुर जिले के चाकी गांव के शिव मंदिर में स्थापित नंदी महाराज की प्रतिमा के पानी पीने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में पहुंचे और चम्मच से नंदी को पानी पिलाने लगे। ग्रामीणों ने नंदी महाराज के पानी पीने की दावा भी कर रहे हैं।वहीँ नंदी को पानी पिलाने के लिए मंदिर में लोगों की लाइन लगी हुई है।


     गांव की महिला आशा गुप्ता ने बताया कि वह मंदिर पहुंची और भगवान शिव की सवारी नंदी को चम्मच और लोटे से पानी पिलाया।भगवान साक्षात रूप से कलयुग में चमत्कार दिखा रहे हैं।वहीँ विमला देवी का कहना है कि उन्होंने अपने हाथों से नंदी को पानी पिलाया है।उन्होंने गांव के शिव मंदिर में स्थापित नंदी को चम्मच और लोटे से पानी पिलाया उनका दावा है कि नंदी महाराज पानी पी रहे है।
     अब नंदी के पानी पीने की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास यह अलग बात है,लेकिन भक्त इसे आस्था से जोड़कर देख रहें हैं साथ ही इसे सावन मास में भगवान भोलेनाथ का चमत्कार मान रहे हैं।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!