‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन: नगर में स्कूली बच्चों- कलाकारों ने दी देशभक्ति नृत्य-संगीत की प्रस्तुति, काफी संख्या में पहुंचे दर्शक

कुसमी| नगर के स्थानीय बस स्टैंड में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन शुक्रवार संध्या को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नपं अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नपं उपाध्यक्ष आनदं जायसवाल, एसडीएम करुण डहरिया, तहसीलदार रॉकी एक्का, सीईओ डॉ अभिषेक पाण्डेय और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सच्चे देशप्रेम की प्रेरणा देता है। आयोजन में अतिथियों ने पूर्व सैनिक राजेंद्र भगत, वीनू कुजूर, सुरेन्द्र राम, राकेश गुप्ता, अर्जुन टोप्पो को शाल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया। वही कार्यक्रम उपस्थित लोगों और अतिथियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और देशभक्ति के इस अनोखे आयोजन का भरपूर आनंद लिया। सभी ने इसे एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव बताया, जिसने निर्मली में देशप्रेम की अलख जगाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजीत नाग, नायब तहसीलदार पारस शर्मा, सीएमओ अरविंद विश्वकर्मा, पार्षद अंजू सिन्हा, पारसनाथ पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, विनोद गुप्ता, केदार गुप्ता, जन्मजय सिंह, राजेश्वर गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, बालेश्वर सोनवानी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देशभक्ति गीतों पर नृत्य और गायन प्रस्तुत किया
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और गायन प्रस्तुत किया। गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा से जोरदार तालियां बटोरीं। पूरा नगर माहौल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।






