
कुसमी। घर मे अकेली पाकर गाँव के ही एक युवक ने चाकू से वार कर युवती को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक 20 दिन पहले भी युवती पर हमला कर चुका था। परिजनों के संदेह के बाद पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी चन्दर सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस में बताया कि मृतका हेमंती लकड़ा का पिता मनरूप पिता स्वः चमरू लकड़ा उम्र 52 वर्ष थाना कुसमी निवासी दिनांक 12.08.2025 को कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुबह 06:00 बजे अपने खेत में नागर जोतने चला गया था। फिर खेत जोतकर दिन में 11:00 बजे लगभग घर वापस आया और खाना खाकर भैंसो को चराने के लिये एक बजे के लगभग डाण्ड़ खेत की तरफ चला गया था। इसी बीच मनरूप की लड़की मृतिका हेमंती लकड़ा घर में अकेली थी। जब वह भैसों को चराकर शाम 05:00 बजें लगभग घर वापस आया तो घर के अंदर मेरी लड़की हेमंती लकड़ा को उसके सीने में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार चाकू से कई बार गोद गोद कर हत्या कर दिया है और चाकू को वही पर छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद मनरूप ने हत्या की शंका में गांव के चन्दर सोनवानी के ऊपर गया क्योंकि चन्दर सोनवानी द्वारा 20-22 दिन पहले भी हेमंती लकड़ा का गला दबा रहा था और मोबाईल छीन रहा और दो डंण्डा मारा भी था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद संदेही आरोपी चन्दर सोनवानी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। पुलिस के मुखबीर सूचना पर दिनांक 16.08.25 के लगभग 05:00 बजे संदेही आरोपी का पता चलने पर ग्राम उमको में दबिश देकर पकड़ा गया। प्रकरण के संदेही आरोपी चन्दर सोनवनी पिता कवलसाय सोनवानी उम्र 39 वर्ष निवासी हर्रि थाना कुसमी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर फरार चल रहे संदेही आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि डाकेश्वर सिंह, प्र.आर. श्यामलाल भगत्, प्र.आर. विकास कुजूर, आर. मनोज कुजूर, धिरेन्द्र चंदेल, देवचंद पैकरा, राजेन्द्र पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।



