July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गाय मारकर खाने की प्लानिंग कर रहे एक आरोपी गिरफ्तार,,,अन्य आरोपी हुए फरार…

राजपुर/बरियों। बरियों चौकी क्षेत्र के ग्राम घटगाँव में मवेशी मारने के जुर्म में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
    जानकारी के अनुसार घटगाँव निवासी शैलेन्द्र कुमार पिता बाल्मीकी प्रसाद 34 वर्ष चौकी बरियों रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 25 जुलाई को जब वह दिनेश विश्वकर्मा के घर सतीबेवरा घटगांव तगादा करने गया था तभी वहां पास एक लड़की आकर दिनेश विश्वकर्मा को बताई कि जंगल में एक गाय काट दिये है।जिसे सुनकर जब हम दोनो देखने गये तो एक सफेद रंग का गाय मृत खून से लथपथ पड़ा हुआ था तथा पेट में काटने का औजार था। देखने से पता चला कि गाय का कुछ हिस्सा नही था कोई अज्ञात व्यक्ति गाय को काट कर ले गए है।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी ईमानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बरियों उप निरीक्षक सुभाष कुजूर के नेतृत्व में घटगाँव निवासी सुदेश उर्फ मंदरू पिता धीरन कोरवा जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 35 वर्ष को दबिश देकर पकड़कर पूछताछ करने पर दिनांक 25 जुलाई को गांव के अन्य लोगो के साथ मिलकर घटगांव जंगल में एक सफेद रंग का गाय को काटकर खाने का प्लानिंग किये और गाय को गांव के प्लान्टेशन जंगल में ले जाकर गाय को टांगी से मारा और अन्य लोगो के साथ मारकर काटना स्वीकार किया। पुलिस ने गाय को काटकर हत्या करना पाये जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध धारा-6.सी. कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध कर घटना में प्रयुक्त टॉगी,छुरी को आरोपी से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है घटना में संलिप्त अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है।
    इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक,अजय किस्पोट्टा, भदेश्वर पैकरा, नागेन्द्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, परमेश्वर साहू आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, मनोज लकड़ा शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!