September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के शहीद परिवारों से जाकर मिले,,,पुष्पगुच्छ व मिठाई देकर दी गई शुभकामनाएं…

बलरामपुर। दीपावली त्योहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के बलरामपुर स्थित गृह निवास पर जाकर उनके परिवारजनों से मिलकर मिठाई व पुष्प गुच्छ देकर उन्हें दीपावली त्योहार की बधाई दी गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा दिपावली त्योहार के अवसर पर सर्वप्रथम स्व. श्री लाजरूस मिंज आ. स्व. अंधरियुस मिंज पद सेना में प्रधान आरक्षक, निवासी ग्राम करचा, थाना चांदो, बलरामपुर हाल मु. वार्ड नं. 11 मिशन रोड़ बलरामपुर, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर के परिवारजनों से मिलकर मिठाई व पुष्पगुच्छ देकर उन्हें दीपावली त्योहार की बधाई देकर त्योहार की खुशी में शामिल हुए। इसी प्रकार स्व. श्री नबोर कुजुर पिता अल्फ्रेड कुजुर ग्राम पीपरसोत, हा.मु. वार्ड क्र. 11, मिशन रोड बलरामपुर, थाना- बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के परिवारजनों से मिलकर मिठाई व पुष्पगुच्छ देकर उन्हें दीपावली त्योहार की बधाई दी गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा शहीद जवानों के परिवारजनों से मिलकर उनके कुशल क्षेम पूछकर उन्हें भरोसा दिया गया है कि कोई परेशानी समस्या होने पर बलरामपुर पुलिस हमेशा उनके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!