November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

बलरामपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर  के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के प्रांगण में प्रातः 08.00 बजे ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को शस्त्र सलामी दी गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, डीएसपी मो. याकूब मेमन, डीएसपी कमलेश्वर भगत तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

      पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से पूर्ण करने को देशभक्ति की संज्ञा देते हुए सभी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने निर्देशित किया गया। प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को अपने उत्तम कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए जिले की बेहतरी के लिए कार्य करने, सामाजिक बुराईयों से स्वयं दूर रहने तथा समाज को दूर रखने के लिए समुचित प्रयास करने, अपने निजी जीवन में शान्तिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण व्यवहार का आदर्श प्रस्तुत करने कहा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण लगन एवं मेहनत से अपने कार्य को संपादित करने कहा गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!