November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिम जाति कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री नेताम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी,,,हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस…

बच्चों के देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न विभागों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र।

बलरामपुर। 75वां गणतंत्र दिवस बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आदिम जाति कल्याण तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
मुख्य समारोह में आदिम जाति कल्याण व कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात आदिम जाति कल्याण व कृषि मंत्री श्री नेताम ने कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात मंत्री श्री नेताम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे व शांति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े गये। तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सशस्त्र टुकडियां द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन व परेड टू आईसी हिम्मत सिंह शेखावत के नेतृत्व में 12वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ शस्त्र बल सिलफिली, 12वीं वाहिनी रामानुजगंज, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल बलरामपुर, पुरूष नगर सेना बलरामपुर, महिला नगर सेना बलरामपुर, वन विभाग, एनसीसी बालक, एनसीसी बालिका, एनएसएस बालक व बालिका, स्कॉट्स गाइड्स, स्वामी आत्मांनद विद्यालय बलरामपुर बालक एवं बालिका, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी। परेड के बाद मंत्री श्री नेताम ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शित झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही :- गणतंत्र दिवस के मौके शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित क्रमशः कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, जिला पंचायत, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका बलरामपुर द्वारा आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया जो उपस्थित लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा।

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति :- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उर्सुलाइन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींगों, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भेलवाडीह, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर, एकलव्य आदर्श विद्यालय भेलवाडीह, संत जोसेफ हिन्दी माध्यम विद्यालय दर्रीडीह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामानुजगंज व वाड्रफनगर तथा जवाहर नवोदय विद्यालय भेलवाडीह के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों ओत-प्रोत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर सीनियर वर्ग में नगर सेना पुरूष बलरामपुर, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सिलफिली द्वितीय तथा जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी बालिका प्रथम स्थान, एनसीसी बालक द्वितीय स्थान तथा एनएसएस बालक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकलव्य आदर्श विद्यालय भेलवाडीह को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय वाड्रफनगर को द्वितीय स्थान एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्य़ालय रामानुजगंज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में विभागीय झांकियों में उद्यान विभाग को प्रथम, कृषि विभाग को द्वितीय तथा वन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन में कलेक्टर,  पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ ने मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, अपर कलेक्टर एस.एस.पैकरा सहित गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं तथा आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!