September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

डीएवी स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मना 75 वें गणतंत्र दिवस,,,स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति…

राजपुर। शुक्रवार को 75 वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री जे.पी. त्रिपाठी, श्री जवाहर गुप्ता और श्रीमती शशिकला भगत की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
ग़ौरतलब है कि आज ही के दिन हमारे देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था। तब से राष्ट्रीय पर्व के रूप में गणतंत्र दिवस मनाने की परम्परा स्थापित हुई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही वर्ष भर की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उपलब्धियाँ हासिल करने वाले बच्चों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया गया। संचालन का दायित्व शिक्षक मनव्वर अशरफ़ी ने संभालते हुए कार्यक्रम के शुरूआत में संविधान लागू होने के क्रम पर सारगर्भित और महत्वपूर्ण बातें रखीं। जहाँ मुख्य अतिथि श्रीमती शशिकला भगत ने विद्यालय में अध्ययन कर रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी उपलब्धियों पर ख़ुशी ज़ाहिर की। वहीं जे.पी. त्रिपाठी ने वर्तमान सामाजिक परिदृश्य को मद्देनज़र रखते हुए गणतंत्र होने का भाव सभी से साझा किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मानवीय मूल्यों के प्रति बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया और बताया कि डीएवी विद्यालय न सिर्फ अपनी शैक्षिक गुणवत्ता के कारण जाना जाता है, बल्कि बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और उनके बेहतर भविष्य निर्माण के विभिन्न सोपानों को हासिल करने संबंधी गतिविधियों के लिए भी अपना अलग और ख़ास मुकाम रखता है। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों व गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से बड़ा और महत्वपूर्ण सहयोग बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!