September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

तातापानी महोत्सव के पहले दिन स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति,,, कार्यक्रमों में दिखी स्थानीय कला व संस्कृति की झलक…

जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों का किया सम्मान

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला अपनी आदिम संस्कृति और परम्परा की अनूठी विरासत के लिए मशहूर है, इसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के पहले दिवस की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों एवं प्रदेश ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से जिले के विकास की झलक और पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 के विनर एवं अबुझमाड़ मलखंभ एंड स्पोर्टस अकादमी की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। मलखंभ अकादमी के खिलाड़ियों ने मलखंभ पर इंडियाज गॉट टैलेंट वाली अपनी प्रस्तुती से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी ने अपने सुरीली आवाज की जादू से दर्शकों मनमोहते हुए और अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी लोकगीत के गायक सुनिल सोनी ने अपनी सुमधुर आवाज से छत्तीसगढ़ी लोकगीत के साथ बॉलीवुड गीतों से अपने अंदाज में पेश कर श्रोताओं के दिल में अपनी जगह बनायी। ऐतिहासिक संक्रांति परब तातापानी महोत्सव 2024 के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सुआ, कर्मा, गेड़ी, भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से आये स्थानीय कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया।


जिला प्रशासन ने किया कलाकारों का सम्मान
तातापानी महोत्सव में अपने प्रदर्शन और कला से लोगों का मन मोह लेने वाले विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों का जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!