September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

34 वाँ सड़क सुरक्षा माह 2024 का किया गया शुभारंभ,,,विद्यार्थियों को दी गई नियमों की जानकारी…

बलरामपुर। दिनांक 15.01.2024 से 15.02.2024 तक चलने वाली 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ जिला मुख्यालय बलरामपुर के ग्राम तातापानी महोत्सव में राम विचार नेताम अनुसूचित जाति विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में किया गया। जिसके तहत पूरे जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर का आयोजन कर आम जन को बृहद तौर पर यातायात नियमों से अवगत कराए जाएंगे इस तारतम्य में तातापानी महोत्सव में पुलिस विभाग द्वारा यातायात स्टॉल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधित उपकरणों के साथ साथ सड़क दुर्घटना से बचाव संबंधित की जानकारी दी गई।
अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण न करना, दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट न लगाना सड़क दुर्घटनाओं में मौत के कारण है। सड़क दुर्घटना के नियंत्रण एवं अपराधों की रोकथाम हेतु जिला मुख्यालय अंतर्गत प्रत्येक 10 किलोमीटर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था किए जाने संबंधित पहल की गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि एवं गुडसेमेरिटन योजना के तहत घायल व्यक्तियों की मदद करने एवं सहयोग करने हेतु कहा गया।प्रतिदिन सायबर अपराध की वृद्धि को देखते हुये विधार्थियों को साईबर क्राईम, पाॅक्सो एक्ट, नशे के दुष्प्रभाव, अभिव्यक्ति एप्प एवं गुड-टच, बैड-टच की जानकारी दि गई।
उक्त कार्यक्रम में राम विचार नेताम अनुसूचित जाति विकास मंत्री जिला कलेक्टर रिमिजियूस एक्का,पुलिस अधीक्षक लाल उमेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर,यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन सहित पत्रकार गण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!