November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शादी के लिए दबाव देने पर प्रेमी ने अपने माँ के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

बलरामपुर। शादी के लिए दबाव देने पर आरोपी ने अपने प्रेमिका को जंगल मे ले जाकर उतारा मौत के घाट।

        पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मृतिका के भाई के द्वारा दिनांक 08/12/ 2025 को थाना सनावल में गुम इंसान दर्ज कराया गया था, कि उक्त दिनांक को रात्रि से मृतिका आपने घर से बिना बताए कही चली गई है। घटना के बाद सनावल पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। दिनांक 09/12/2025 को ग्राम सिलाजु के चना महुआ जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला जो थाना सनावल के गुम इंसान के रूप में पहचान होने पर सनावल पुलिस द्वारा थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र का मामला होने से थाना रामचंद्रपुर को सूचना देने पर थाना रामचंद्रपुर में धारा 103(1),238, 3(5)bns कायम कर विवेचना में लिया गया।

       विवेचना दौरान प्रकरण में मृतिका के प्रेमी रविन्द्र निवासी ग्राम सिलाजु पर शक होने से अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किये जाने से आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था जिससे नाराज हो कर आरोपी अपने मां के साथ मिलकर मृतिका को उसके गांव जा कर अपने साथ ला कर अपनी मां एवं मृतिका को घर छोड़ने के बहाने से ग्राम सिलाजु के जंगल ले जा कर अपने गमछा से मृतिका का गला दबा कर हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में में पुलिस ने आरोपी रविन्द्र कुमार गोंड पिता रामनाथ गोंड निवासी ग्राम शिलाजू थाना रामचंद्रपुर एवँ हेमन्ती पति देवनाथ उर्फ रामनाथ उम्र 45 वर्ष ग्राम सिलाजु थाना रामचंद्रपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!