September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अजय चंद्राकर के खेद पर यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष का कड़ा पलटवार,बोले- सिर्फ खेद नहीं,सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

बलरामपुर। यादव समाज को लेकर दिए गए बयान पर विरोध के बाद विधायक अजय चंद्राकर द्वारा खेद जताए जाने के बावजूद मामला पूरी तरह शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि केवल खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है। यदि बयान से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो अजय चंद्राकर को सार्वजनिक रूप से यादव समाज से माफी मांगनी चाहिए।

राजेश कुमार यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। चुनाव लड़ना, नेतृत्व चुनना और संगठन में अपनी भूमिका तय करना कार्यकर्ताओं का अधिकार है। इसे किसी समाज विशेष से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और संगठनात्मक विवाद अपनी जगह हैं, लेकिन समाज के सम्मान और स्वाभिमान को राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।

खेद और माफी में अंतर, समाज को चाहिए स्पष्ट माफी :-

राजेश कुमार यादव ने कहा कि अजय चंद्राकर ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए यादव समाज की भावनाएं आहत होने पर खेद जताया है। लेकिन खेद जताना और माफी मांगना दो अलग बातें हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी सार्वजनिक बयान से किसी समाज की भावनाएं आहत होती हैं तो केवल अफसोस जताकर विषय को समाप्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने दो टूक कहा कि यदि यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। केवल खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है।

राजनीतिक बयान में समाज को घसीटना उचित नहीं :-

राजेश कुमार यादव ने कहा कि राजनीतिक विरोध या संगठनात्मक प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी राजनीतिक मुद्दे को समझाने के लिए किसी समाज या उसके आराध्य से जुड़े प्रसंग का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। यादव समाज अपने सम्मान और सामाजिक स्वाभिमान को लेकर पूरी तरह सजग है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध कीजिए, सवाल उठाइए और अपनी बात रखिए, लेकिन किसी समाज की भावनाओं को राजनीतिक तर्क का हिस्सा बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

वीडियो के अंश को लेकर दिए स्पष्टीकरण पर भी प्रतिक्रिया :-

अजय चंद्राकर की ओर से बयान के संदर्भ में यह कहा गया है कि प्रेस वार्ता में महाभारत के प्रसंग का उल्लेख युवा कांग्रेस के चुनाव के संदर्भ में किया गया था और वीडियो का एक हिस्सा ही प्रसारित होने से पूरे बयान का संदर्भ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इस पर राजेश कुमार यादव ने कहा कि बयान का संदर्भ जो भी रहा हो, यदि उसके किसी हिस्से से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो संवेदनशीलता दिखाते हुए सार्वजनिक माफी मांगना ही उचित रास्ता है।

उन्होंने कहा कि समाज किसी राजनीतिक विवाद को बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन सम्मान के सवाल पर चुप भी नहीं रहेगा। यादव समाज शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करता है।

सम्मान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगा समाज :-

राजेश कुमार यादव ने कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत या राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित नहीं है। यह मुद्दा यादव समाज के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं से भाषा की मर्यादा और सामाजिक संवेदनशीलता की अपेक्षा की जाती है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, हम किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन यादव समाज के सम्मान से समझौता भी नहीं करेंगे। खेद व्यक्त कर दिया गया है तो अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर इस विषय को सम्मानजनक तरीके से समाप्त किया जाना चाहिए।

राजेश कुमार यादव ने कहा कि समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखता आया है और आगे भी रखता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अजय चंद्राकर समाज की भावनाओं को समझते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे और विवाद का सम्मानजनक समाधान करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!