July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने बलरामपुर एसपी को मुख्यमंत्री के नाम गुलाब का फुल किया भेंट,,,कांग्रेसियों के गिरफ्तारी को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जताया विरोध…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई प्रभारी आकाश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई नीरज पांडे के निर्देश पर जिला बलरामपुर एनएसयूआई के साथियों के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के विरोध में तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में हुई सेंध के विरोध में पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री को गुलाब का फूल भेंट किया गया।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रुपेश यादव ने कहा कि जिस तरह प्रशासनिक असफलता को छुपाने सतनामी समाज के निर्दोष लोगों व युवा विधायक देवेंद्र यादव सहित एनएसयूआई तथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे केस दर्ज कर जेल भेजा गया और दो दिन पूर्व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुरक्षा में हुई सेंध के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। एनएसयूआई तथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी भांजी गई इस सारे घटनाक्रम में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति नफरत द्वेष को दर्शाता है।आज गांधीवादी तरीके से हमारे नेता राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान खोलने वाले संदेश को लेकर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के नाम गुलाब का फूल भेंट कर विरोध दर्ज कराया गया।
इस दौरान एनएसयूआई जिला महासचिव अमीनसाय जिला सचिव देवनारायण ब्लाक अध्यक्ष बलरामपुर जीत गुप्ता,संतोष सिंह,राहुल सिंह विशाल दास,राजा साहू,हेमंत, मनीष, हबीबुल्लाह अंसारी, अनिल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!