November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित,,,नए टीम के गठन से संगठन को मिलेगी ज़मीनी स्तर पर मजबूती…

बलरामपुर। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए अपनी नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियाँ छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशंसा एवं सरगुजा रियासत के मुखिया व पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (बाबा साहब) के मार्गदर्शन से की गई हैं।

संगठन को मिलेगी नई धार :-

नई कार्यकारिणी में जिले के ऊर्जावान और कर्मठ युवाओं को स्थान दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि इस नई टीम के गठन से जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को जोड़ने और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नेतृत्व के प्रति आभार :-

घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बाबा साहब के आशीर्वाद और आकाश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य आगामी समय में जिले के युवाओं की समस्याओं को प्रखरता से उठाना और बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!