November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
क्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी सुप्रीमों पप्पू लोहरा ग्रुप के महुआडांड़ झारखण्ड एवं सामरी क्षेत्र के एरिया कमाण्डर नक्सली बालाजी उर्फ सत्यनारायण यादव की गिरफ्तार

बलरामपुर। प्रतिबंधित संगठन जे.जे.एम.पी. के थाना सामरीपाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम टाटीझरिया के बॉक्साइड माइन्स को बंद कराने के लिए पर्चा देने वाला एवं टाटीझरिया माइंस के सुरक्षा गार्डो को मारपीट कर मोबाईल लुटने एवं क्रेशर मशीन में आगजनी करने वाले प्रमुख नक्सली आरोपी बालाजी उर्फ सत्यनारायण यादव उम्र 35 वर्ष निवासी गारू थाना गारू जिला लातेहार झारखण्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
     पुलिस ने बताया कि थाना सामरीपाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम टाटीझरिया के बी.के.बी. कंपनी माइंस के मोबाईल नम्बर में इस मोबाईल नम्बर से 8434546262 फोन किया जा रहा था एवं माइंस के कार्मिकों के घर के दरवाजा पर दिनांक 04. 07.2024 को धमकी भरा नोटिस पर्चा रखा गया तथा ठेकेदारों को फोन के माध्यम से धमकी एवं सम्पर्क करने को कहा जा रहा था कि (मैं जे.जे.एम.पी. संगठन का सबजोनल कमाण्डर बोल रहा हूं मेरा नाम बालाजी है माइंस बंद करो नहीं तो माइंस में मशीन को कार्मिकों को आग के हवाले तथा फौजी कार्यवाही कर गोली मार ढुंगा) जिससे कंपनी के कार्मिक भयभीत थे। जिस पर थाना सामरीपाठ में अपराध क्रमांक अप.क्र. 32/2024 धारा 351, 308(5), 113 (2) (5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


     दिनांक 13.07.2024 के रात्रि में बांस टोली टाटीझरिया माईन्स में गार्डों को ड्यूटी के दौरान रात्रि करीब 01:00 बजे 09 नक्सली माईन्स में पैदल आये जो हथियार और जारकिन में पेट्रोल रखे थे और सिक्यूरीटी गार्डों से पूछे कि मैनेजर और गाड़ी ड्राईवर कहां पर रहते है गार्ड जवाब दिये नहीं जानते है। इतने में जान से मारने की धमकी देकर लाठी डंडा से गार्डो को मारपीट किये और एवं एक गार्ड का की पैड मोबाईल को लूट कर ले गये और दूसरे गार्ड का तौलिया को छीनकर खड़ी क्रेशर में पेट्रोल डालकर मशीन के अन्दर आग लगा दिये। इस दौरान टाटीझरिया बस्ती की ओर से टॉर्च रोशनी को आते देखकर एक पर्चा मनैजर को दे देना बोलकर वहां से पूर्व दिशा की ओर भाग गये। बारिश होने से क्रेशर मशीन में लगा आग स्वतः बुझ गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सामरी पाठ में धारा 309 (4), 324 (4) (5),351(2) (3),191(2),191(3),190,113 (2) (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


       उक्त घटना को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग एवं नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल द्वारा घटना को संवेदनशील दिखाते हुए आरोपियों को धर पकड़ करने में लगातार मानिटरिंग किया गया जिसमें जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) शैलेन्द्र पाण्डेय, निरीक्षक रमाकांत तिवारी सायबर सेल प्रभारी एवं सायबर टीम एवं निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना प्रभारी सामरीपाठ एवं उनके टीम द्वारा घटना दिनांक से लगातार अथक प्रयास कर रहे थे एवं कई मोबाईल नम्बरों का सर्विलेंस में लेने के पश्चात पुलिस के एक्शन में आने पर दिनांक 29.07.2024 को आरोपी बालाजी उर्फ सत्यनारायण पिता जीतन यादव निवासी गारू थाना गारू जिला लातेहार झारखण्ड को कुसमी से पकड़कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग 315 बोर देशी कटटा एवं 04 राउण्ड, मोबाईल 07 नग, जार्जर 03 पावर बैंक 01 नग, घड़ी 01 नग, आधार कार्ड 01 नग, पेन कार्ड 01 नग, पासबुक 01 नग, लाल रंग का प्लाटिक टार्च, ड्रेस, ग्राउण्ड सीट 01 नग, नक्सली लेटर पैड सादा 07 नग, नक्सली पर्चा 03, दैनिक डायरी 02 नग, पाकेट डायरी 01 नग, मोटरसायकल 01 नग एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया।

आरोपी द्वारा थाना सामरी पाठ के निम्नलिखित अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया :-

थाना सामरीपाठ में अपराध क्रमांक अप. क्र. 32/2024 धारा 351, 308(5) बी.एन.एस.। (ग्राम टाटी झरिया माइंस में धमकी भरा पर्चा देना एवं मोबाईल फोन से धमकी देने की घटना) एवं थाना सामरी पाठ में अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 309 (4), 324 (4) (5),351(2) (3), 191(2),191(3),190 बी.एन.एस. (टाटी झरिया माइंस में सुरक्षा गार्डों को में मारपीट कर मोबाईल लुटने एवं क्रेशर मशीन में आगजनी करने की घटना)

थाना महुआडांड क्षेत्र से निम्न घटना में अपना संलिप्तता स्वीकार किया गया :-

1.ओरसा घाटी थाना महुआडांड़ में पुलिया का काम में पप्पु लोहरा एवं आरोपी द्वारा जून महीने में 05 लाख रूपये की मांग किया गया था।
2.महुआडांड़ चटकपुर रोड़ में पुलिया निर्माण काम से वसूली का पैसा मांग किया गया था पैसा मिल गया था।
3.महुआडांड़ के इंट भटठा ठेकेदार राजेश से 05 हजार रूपये वसूली।
4.महुआडांड़ के इंट भटठा ठेकेदार नितिन से 05 हजार रूपये वसूली।
5.महुआडांड़ के इंट भटठा ठेकेदार पंकज से 05 हजार रूपये वसूली।
6 महुआडांड़ के इंट भटठा ठेकेदार कन्हाई से 05 हजार रूपये वसूली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!