September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

महतारी वंदन योजना के तहत सत्तर लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ,,,प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किया पैसों का अंतरण…

राजपुर

    महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु महुआपारा के हाई स्कूल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी बंधन योजना के हितकारी के खाते में पैसा ट्रांसफर किया।
  भाजपा के चुनावी वादे में से एक महत्वपूर्ण वादे महतारी वंदन योजना का आज शुभारंभ किया गया। इस योजना में छत्तीसगढ़ के लगभग 7012417 हितग्राहियों को योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 70 लाख से ज्यादा माता बहनों को हर महीने ₹1000 देने का बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया। आज महतारी वंदन योजना के तहत 655 करोड रुपए की पहली किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों के खाते में डालकर इस योजना का शुभारंभ किया। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं स्क्रीन पर देख रहा हूँ अलग-अलग स्थान पर इतनी बड़ी तादाद में आप सब बहनों को एक साथ देखना आपके आशीर्वाद प्राप्त करना आपके बीच पहुंचना चाहिए था। लेकिन मैं अलग-अलग कार्यक्रमों के कारण आपके बीच नही पहुँच पाया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ नाथ की पूजा करते हुए सभी देशवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना करता था और आज देखीए मुझे बाबा विश्वनाथ की धरती से काशी की पवित्र नगरी से आप सबसे भी बात करने का अवसर मिला है।इसके लिए मैं आप सबो को बधाई देता हूँ लेकिन बाबा विश्वनाथ भी आप सबको आशीर्वाद दे रहे हैं।


   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी माता बहनों को आज पक्का घर मिल रहा है और महिलाओं के नाम पर उज्ज्वला का सस्ता गैस सिलेंडर मिल रहा है। एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी है हमारा संकल्प है कि आने वाले समय मे तीन करोड़ लोगों को लखपति दीदी बनाएंगे।आने वाले 5 वर्षों में जन कल्याण के इन कार्यों को निर्णायक ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा इसमें आप सब माता बहनों की डबल इंजन सरकार इसी तरह आपकी सेवा करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह पूर्णतः बंद करने हेतु संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत से पहुंचे ग्रामीण महिलाओं को नवीन राशन कार्ड का भी वितरण किया गया।


   कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि कला भगत सहित भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल शिवनाथ यादव अनिल दुबे शिवनाथ जायसवाल गौरी शंकर अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी धरम सिंह जितेंद्र जायसवाल मुकेश गुप्ता प्रदीप जायसवाल जनपद पंचायत राजपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे सीडीपीओ अमृता भगत मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा सहित आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता मितानिन एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!