September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

राज्य स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में जिले की छात्रा बनी विजेता

बलरामपुर। शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय नवीन सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्याालय पुरानी बस्ती रायपुर में स्पीड रीडिंग पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में बलरामपुर जिले की प्रतिभागी कुमारी सरावनी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता 2023-24 में इस बार भी विकासखंड कुसमी के ग्रामीण अंचल के प्राथमिक स्कूल फुतूरटोली की पांचवी की छात्रा कुमारी सरावनी ने राज्य में पुनः अपना परचम लहराते हुए जिले को प्रथम स्थान दिला कर स्पीड रीडिंग के क्षेत्र में गौरवान्वित किया। पूर्व में भी बलरामपुर जिले से ही 2022-23 में कुमारी माधुरी पटेल ने पूर्व माध्यमिक स्तर पर अपना प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। कुमारी सरावनी का संकुल स्तर एवं विकासखंड स्तर में चयन के पश्चात् विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुमारी सरावनी को चयन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भेजा गया जहां पर सरावनी ने इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त की। ऐसी उपलब्धियों से जिले के अन्य छात्राओं को भी इस प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेने प्रेरित करती है। इसके  लिए सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!