May 15, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुशासन तिहार अंतर्गत तीन दिवसों में 33 हजार से भी अधिक आवेदन हुए प्राप्त,,,एक माह के भीतर किया जाएगा प्राप्त आवेदनों का निराकरण…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में 8 अप्रैल से प्रारंभ हुआ सुशासन तिहार के अंतर्गत 08 से 10 अप्रैल तक तीन दिनों में कुल 33 हजार 210 आवेदन प्राप्त हुए हैं, प्राप्त आवेदनों मे से 32143 आवेदन विभिन्न मांगों के संबंध में और 1067 शिकायत संबंधी है। प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। साथ ही आवेदनकर्ता को भी पावती दी गई है। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण हेतु भेजे जा रहे हैं। अंतिम दिन भी लोगों में आवेदन जमा करने जोश और उत्साह देखने को मिला।

           जिले के विभिन्न जनपद और नगरीय निकायों 10 अप्रैल तक जनपद पंचायत बलरामपुर में 4087, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर में 7964, जनपद पंचायत वाड्रफनगर में 6022, जनपद पंचायत राजपुर में 6535 और जनपद पंचायत शंकरगढ़ में 3124 तथा जनपद पंचायत कुसमी में 4748 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार से नगरीय निकायों से प्राप्त आवेदनों में नगर पालिका परिषद बलरामपुर अंतर्गत 96 आवेदन, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में 138, नगर पंचायत वाड्रफनगर में 180, नगर पंचायत राजपुर में 203, नगर पंचायत कुसमी में 113 आवेदन प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की यह पहल सुशासन तिहार 2025 एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई है। प्राप्त आवेदनों को डिजिटली प्रविष्ट कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सुशासन तिहार के तीसरे चरणों में 10 से 15 ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाकर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकता अनुसार शिविर लगाए जाएंगे। जहां लोगों को उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी जाएगी और मौके पर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। शेष समस्याओं का समाधान एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

           गौरतलब है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं सुशासन तिहार नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में सुशासन तिहार 2025 के वृहद् प्रचार प्रसार हेतु बिहान योजना द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिले में आमजनों की सहभागिता हेतु सभी ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं द्वारा दीवार लेखन, रैली, रंगोली, मानव श्रृंखला निर्माण, सामाजिक बैठकों का आयोजन, मुनादी जैसे विभिन्न तरीकों से लोगों के मध्य सुशासन तिहार के बारे में जानकारी पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!