November 10, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार,,,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिक को सकुशल किया बरामद…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। नाबालिक को बहला फुसलाकर कर घर से भगाकर, शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के रेणुकूट से  गिरफ्तार किया गया है।

           जानकारी के अनुसार दिनांक 08 अप्रेल को प्रार्थिया चौकी वाड्राफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक पुत्री को दिनांक 07/04/25 को वाड्रफनगर निवासी अजय पासवान बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। आवेदिका के रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में धारा 137(२) बीएनस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में नाबालिक की पताशाजी हेतु चौकी वाड्रफनगर से एक पुलिस टीम गठित कर, विवेचना एवं टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को आरोपी के संभावित स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12/04/25 को नाबालिक एवं आरोपी अजय पासवान को मुर्धवा मोड़, रेणुकूट, उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से नाबालिक को बरामद किया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा नाबालिक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी उसे भगाकर दिल्ली ले गया था, तथा आरोपी अजय पासवान उसके साथ शादी का प्रलोभन देकर जबरन दुष्कर्म किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 87,64(२),4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। पुलिस ने आरोपी अजय पासवान को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!