September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नए वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में,,300 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात,,,हुड़दंगियों की खैर नहीं…

बलरामपुर। साल 2026 के जश्न को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई नव वर्ष के दौरान पूरे जिले में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलरामपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है।

     बलरामपुर जिले में लोगों को शांतिपूर्ण नववर्ष मनाने के लिए जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट में करीब 300 से अधिक पुलिस कर्मियों एवं 50 से अधिक होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग टीम एवं फिक्स पिकिट के जरिए अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा शराब सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले, यातायात नियमों का तोड़ने वाले अराजक तत्वों पर सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से कड़ी नजर रखी जाएगी।पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की शाम तक दर्शनीय/पिकनिक स्थल, होटल, ढाबा, रिसॉर्ट और अन्य पार्टी स्थलों पर पुलिस की रहेगी सख्त निगरानी।DJ निर्धारित समय अवधि एवं निर्धारित डेसीबल में ही बजाने की अनुमति होगी, नियम नहीं मानने पर DJ जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धार्मिक स्थलों के आसपास भी रहेगी विशेष निगरानी। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर की जाएगी कठोर कार्रवाई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भापुसे) ने बलरामपुर जिले के निवासियों से अपील किया गया है कि नया साल खुशियों मनाने का है, हुड़दंग का नहीं, पुलिस अलर्ट है, सीसीटीवी कैमरे एक्टिव हैं, नियमों को मानिए, पुलिस का सहयोग करें। नववर्ष 2026 को यादगार बनाइए, नियमों का पालन करें और सुरक्षित नववर्ष मनाएं।

     बलरामपुर पुलिस ने जिले वासियों के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बलरामपुर का मोबाइल नंबर 9479193899, 7354440006 जारी किया गया है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों, हुड़दंग मचाने वाले तथा नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध उक्त नंबर पर फोन कर बलरामपुर पुलिस को सूचित किया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!