September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन,,,हितग्राहियों को दिया गया आधुनिक खेती के तरीके…

राजपुर। विकास खण्ड के धान मंडी प्रांगण में केंद्र तथा राज्य शासन द्वारा आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान का शिविर आयोजित किया गया। अभियान भारत सरकार द्वारा देश भर में 29 मई से 12 जून तक आयोजित कराया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषि के नए तकनिकों तथा वैज्ञानिक विधि से खेती करने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करना है। राजपुर विकास खण्ड में 7 जून से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का शिविर 10 कलस्टर ग्रामों में आयोजित हुआ। पखवाड़े भर से चल रहे इस शिविर का समापन राजपुर में किया गया।

     कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रुप में जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कृषि, उद्यानकी, पशुपालन विभाग द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजना की जानकारी कृषकों को दिया गया तत्पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र जाबर बलरापुर से आए वैज्ञानिक श्रीमती आरती कुजूर द्वारा सब्जी तथा फलों के खेती के तरीके तथा उसमें लगने वाले बिमारी के बारे में कृषकों से चर्चा तथा उसका वैज्ञानिक समाधान बताया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के तरफ से 10 कृषकों को रागी बीज एवं उद्यान विभाग से 11 कृषकों को सब्जी बीज तथा पशुपालन विभाग से 7 कृषकों मिनरल मिक्चर वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को आधुनिक तरीके व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए खेती के तरीके को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा ताकि धान का कटोरा कहलाने वाला छत्तीसगढ़ उससे भी आगे निकले।

     कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सदस्य रवि मराबी, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, मिडीया प्रभारी अनिल तिवारी, नरसिंहपुर के सरपंच संभू राम, नरसिंहपुर के उप सरपंच सतीश सिंह, ठरकी के पूर्व सरपंच ललित भगत, परसागुडी के पूर्व सरपंच तेजकुमार, राजपुर मंडल के महामंत्री बबलु यादव, राजेश यादव, गोपाल साहू एवं सैकड़ों किसान भाई तथा कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!