September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार सीधे पेड़ से जा टकराया,,,हुई मौत…

राजपुर। बीती रात एक बार फिर तेज रफ्तार एवं शराब का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बाइक सवार शराब का सेवन करने के कारण अपनी गति में नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण सीधा पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में उसे गंभीर स्थिति में राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाया गया जहाँ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

     घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे की है।चिलमा कला निवासी गुडन चेरवा पिता मिठू राम 35 वर्ष शाम छः बजे अपने घर से गेँहू पिसवाने के लिए गोपालपुर गया था।गोपालपुर में गेंहू पीसने देने के बाद वह अपने साढू भरथरी के घर सिंगचौरा चला गया, जहाँ वह अपने साढू के साथ शराब पिया। शराब पीने के बाद वह देर रात करीब आठ बजे अपने घर जाने के लिए निकला। जैसे ही वह सिंगचौरा नाला महान नदी के पास मोड़ पर पहुँचा तो वह आने मोटरसाइकिल को नियंत्रित नहीं कर सका और सड़क के किनारे पेड़ से सीधे जा टकराया। इस घटना में गुडन चेरवा बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल गुडन चेरवा को स्थानीयों की मदद से राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भर्ती कराया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!