September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में मनाया गया मनरेगा दिवस,,,ग्रामीणों को मिली मनरेगा प्रावधानों एवं डिजीटल जानकारी…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आज मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया। विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत सभी 95 ग्राम पंचायतों में मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।


      इस कार्यक्रम में मनरेगा के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक ग्राम पंचायत में चस्पा किए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर मनरेगा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की विधि भी ग्रामीणों को भी बताई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अधिक से अधिक मांग पत्र ग्राम पंचायत में जमा, स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने, महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने प्रेरित किया गया।
साथ ही मनरेगा अंतर्गत कार्यरत 100 प्रतिशत श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मोर गांव मोर पानी अभियान को और अधिक से अधिक गति देने के उद्देश्य जल संरक्षण से संबंधित कार्यों के चयन एवं निर्माण पर जानकारी दी गई। आजीविका संवर्धन हेतु डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, जल संग्रहण संरचनाओं एवं अन्य जल संरक्षण कार्यों के लिए हितग्राहियों को जागरूक किया गया। युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना बनाने की प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया गया। जिससे विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाई जा सके। गौरतलब है कि जनपद पंचायत वाड्रफनगर 22 हजार 850 सक्रिय जॉब कार्ड एवं 41 हजार 920 सक्रिय श्रमिक पंजीकृत है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!